Uttarakhand:- बारिश के बाद गिरा 11 डिग्री तक तापमान….. आज इन क्षेत्रों में जारी किया गया अलर्ट

उत्तराखंड राज्य में बीते बृहस्पतिवार से ही मौसम ने रुख बदला हुआ है बीते शुक्रवार को पूरे दिन भर बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी देहरादून का तापमान 11 डिग्री तक लुढ़क गया है और पूरे दिन हुई बारिश से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मार्च का यह तीसरा सप्ताह पूरी तरह से मौसम में बदलाव लाया है जहां गर्मी शुरू हो रही थी वही एक बार फिर कड़ाके की ठंड पड़ रही है और आज भी मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ठंडी हवाओं ने जन जीवन को प्रभावित कर रखा है आज शनिवार को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली ,बागेश्वर, पिथौरागढ़ में बारिश तथा बिजली चमकने के आसार जताए गए हैं।

Leave a Reply