
उत्तराखंड राज्य में बीते बृहस्पतिवार से ही मौसम ने रुख बदल लिया है बढ़ती गर्मी से अचानक मौसम ने यू टर्न ले लिया है और राज्य में कड़ाके की ठंड फिर से वापस आ गई है। बद्रीनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते 2 फीट तक बर्फ भी जमा हो गई है और ऊंची चोटियों में भी अच्छी खासी बर्फ देखने को मिल रही है इसके अलावा निचले इलाकों में लगातार बारिश हो रही है जिससे कि राज्य में फिर से कड़ाके की ठंड वापस लौट आई है। आज शुक्रवार को राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में सुबह से ही भारी बारिश का दौर जारी है और हवाएं भी चल रही है ऐसे में आने वाले दिनों की बात करें तो 25 मार्च 2026 तक पूरे प्रदेश भर में मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है आने वाले दिनों में भी बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

