
गरुड़ (बागेश्वर) । चैत्र माह की प्रथम नवरात्र को सुबह से ही कोट भ्रामरी मंदिर में भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। कोट मंदिर में श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण की बीच पूजा पाठ किया । मां भ्रामरी से विभिन्न मनौतियां मांगी। वहीं दूसरी ओर युवाओं ने शक्ति प्रदर्शन की परंपरा को निभाते हुए मंदिर प्रांगण के शक्ति बेलन को उठाया। मान्यता है कि इस लोहे के ठोस गोले को उठाने से शक्ति में वृद्धि होती है।
जबकि गरुड़ टीट बाज़ार में शीतला देवी मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ नवरात्रि कथा आयोजन विधिवत रूप से मां के जयकारों के साथ शुरू हुआ। महिलाओं ने मैया के नौ दिन सबको मुबारक हो, जय हो मैय्या शीतला , का गायन कर महौल को भक्ति मय बनाया।
मंदिर कमेटी के सदस्य हेम वर्मा ने कहा कि विगत नौ साल से ग्रामीण और सभी युवा मिलकर नवरात्र का आयोजन करते हैं। दस दिवसीय आयोजन का समापन विशाल महा भंडारे के साथ समापन किया जाता है। कलश यात्रा में विनय लोहनी, हेम वर्मा, योगेश वर्मा, दीपक गोस्वामी, सुंदर लाल वर्मा, जगदीश लोहनी, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, सभासद मोनिका वर्मा, गोपाल नेगी, जीवा जोशी, पूजा लोहनी, सरोज लोहनी, मनीष वर्मा, दीपक वर्मा, तनुष राणा, रवि, विशाल, चित्रा, प्रेमा, सरोज, विमला, मीना, नीमा, गोविंदी, जीवा जोशी विपिन जोशी सहित अनेकों श्रद्धालु शामिल थे ।

