Uttarakhand:- पति ने की थी पत्नी की हत्या…. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के देहरादून से एक ऐसी खबर आ रही थी जहां बीते दिनों मांडूवाला में एक महिला की लाश मिली थी इस मामले में पुलिस द्वारा खुलासा कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में छानबीन करते हुए आरोपी को ढूंढ निकाला है। एक बोरे में बंद करके महिला का शव जंगल से बरामद हुआ था जिसके बाद पुलिस महिला की शिनाख्त कर रहे थे और मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला के हत्यारे पति को गिरफ्तार कर दिया है। प्रेस वार्ता करते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल का कहना था कि घटना को अंजाम देने वाले महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने पूछताछ के दौरान बताया कि 4 वर्ष पहले मृतक महिला ने किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर ली थी और महिला के दूसरे व्यक्ति के साथ शादी करने के बाद उसने भी दूसरी शादी कर ली इसके बाद 1 साल पहले महिला अपने दूसरे पति को छोड़कर उसके संपर्क में आई और उसके बाद वह अपनी 11 महीने की बच्ची के साथ उसके पास रहने आ गई तथा उस पर दूसरी पत्नी को छोड़ने के लिए दबाव बना रही थी जिसके चलते उसने इस घटना को अंजाम दिया।

Leave a Reply