Uttarakhand:- राज्य में मौसम ने बदली करवट….. बद्री- केदार समेत ऊंची चोटियों में हुई बर्फबारी.. अल्मोड़ा समेत इन क्षेत्रों में तेज हवाओं को लेकर अलर्ट

उत्तराखंड राज्य में मौसम करवट बदल रहा है जहां एक तरफ चटक धूप खिलने के बाद मार्च के दूसरे हफ्ते में ही तेज गर्मी शुरू हो गई थी वही एक बार फिर से मौसम बदलने से राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम ने राज्य में यू टर्न ने लिया है और बद्री- केदार ,गंगोत्री- यमुनोत्री में बर्फबारी देखने को मिली है जिससे कि तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। मैदानी जिलों में भी आंधी तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है आज गुरुवार सुबह से ही राज्य में मौसम का मिजाज बदला हुआ है एक तरफ बर्फबारी और दूसरी तरफ हल्की बारिश देखने को मिली है और कड़ाके की ठंड फिर लौट आई है। राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग ,अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ मौसम बिगड़ने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है ऐसे में विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा करने से बचने की अपील भी की है।

Leave a Reply