
रमेश चन्द्र पाण्डेय ( बृजवासी)
गरुड़ (बागेश्वर) । श्री राम पब्लिक स्कूल बिनखोली का इस वर्ष का प्रदर्शन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है, जहां विद्यालय के 9 छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की लगन को दर्शाती है, बल्कि विद्यालय की मजबूत शैक्षिक व्यवस्था का भी प्रमाण भी मानी जा रही है।
परीक्षा में काव्य रावत एवं संदीप फर्स्वाण ने 100 में से 92 अंक प्राप्त कर वरीयता सूची में 12वां स्थान हासिल किया । जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। वहीं चयनित विद्यार्थियों में पीहू गोस्वामी, मानवी गोस्वामी, आर्यन कुमार, शिवम बुधाथोकी, दक्ष पथ, मयंक कुमार एवं दिव्या का नाम भी शामिल है, जिन्होंने अपनी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया।
विद्यालय की सफलता यहीं तक सीमित नहीं रही है । जबकि 2025–26 में भी 10 छात्रों का चयन नवोदय परीक्षा में हुआ था। इसके साथ ही इस वर्ष सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में भी 3 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। विद्यालय के बच्चों ने खेल के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है, जहां इस वर्ष 7 छात्र राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हुए हैं। अब तक विद्यालय से लगभग 60 छात्र नवोदय और राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में चयनित हो चुके हैं, जो इसकी गुणवत्ता और निरंतर प्रयास को दर्शाता है। प्रधानाचार्य बी.एन. गोस्वामी ने सभी चयनित विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है और भविष्य में भी विद्यालय इसी तरह उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करता रहेगा।
यह सफलता उन सभी छात्रों के लिए एक संदेश है कि छोटे स्थान से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं, बस जरूरत है तो मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन की।

