अल्मोड़ा:- राजकीय महाविद्यालय मासी में आयोजित किया गया एकदिवसीय सामान्य शिविर

अल्मोड़ा। राजकीय महाविद्यालय मासी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आज दिनाँक 18 मार्च 2026 को महाविद्यालय परिसर में एकदिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के एन०एस०एस० स्वयंसेवियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। सामान्य शिविर का प्रारम्भ लक्ष्य गीत के साथ किया गया, तत्पश्चात बौध्दिक सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० अखिलेख कुमार शुक्ल द्वारा स्वयंसेवियों के जीवन में राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्त्व एवं लोकतंत्र में सहकारिता के महत्त्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उसके पश्चात् स्वयंसेवियों के द्वारा पूरी निष्ठा के साथ महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गयी तथा परिसर में फूलों की क्यारियों का निर्माण किया गया। साफ-सफाई के पश्चात् स्वयंसेवियों के लिए महाविद्यालय में सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गयी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० अखिलेख कुमार शुक्ल, एन०एस०एस० प्रभारी डॉ० पूरन राम, डॉ० राकेश कुमार, डॉ० गौरव कुमार, डॉ० पुष्कर काण्डपाल, लता शाह, गीता तिवारी तथा अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply