Uttarakhand:- गैस संकट ने महंगी करी चाय की चुस्कियां…… बढ़े दाम

उत्तराखंड राज्य में एलपीजी संकट का असर नजर आ रहा है वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों के चलते उत्तराखंड में भी इसका असर पड़ रहा है और एलपीजी संकट के चलते चाय- नाश्ते के दाम भी बढ़ गए हैं। छोटे दुकानदार जहां एलपीजी छोड़कर लकड़ी- कोयले का इस्तेमाल कर रहे हैं वही अब चाय नाश्ते के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। सिलेंडर की किल्लत के चलते बाजार में इसकी कीमतें बढ़ गई है और ऐसे में आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है जिसके चलते दुकानदारों को मजबूर होकर चाय, समोसे, बिरयानी आदि भोज्य पदार्थों के दाम बढ़ाने पड़े हैं। ₹10 में मिलने वाली चाय अब ₹15 की बिक रही है और समोसे के दाम भी बढ़ गए हैं गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों ने उपभोक्ताओं को काफी परेशान किया हुआ है और दिन- प्रतिदिन इसका असर गहराता जा रहा है।

Leave a Reply