अल्मोड़ा:- सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई का…… चालक हायर सेंटर रेफर

अल्मोड़ा। जिले में एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां स्याल्दे क्षेत्र में एक सड़क हादसे के दौरान ऑल्टो कार सड़क से 30 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई और इस दौरान चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह हादसा विकासखंड स्याल्दे के सिमगांव के पास हुआ और घायल चालक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक भोपाल सिंह निवासी जनर खड़ी तहसील स्याल्दे अपनी कार से आ रहे थे इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें कार से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया और वहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply