
अल्मोड़ा। दिनांक 17 मार्च 2026 को पूर्व केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन जिला अल्मोड़ा (उत्तराखण्ड ) के प्रत्येक ब्लाक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। भैंसियाछाना ब्लाक अल्मोड़ा की, जहाँ हमारे बहुत ही एक्टिव 75 वर्ष के नौजवान, अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष DC/ ITBP तारादत्त शर्मा Retd. की अध्यक्षता में भव्य मीटिंग का आयोजन किया गया । यहां पर ब्लाक के पूर्व CAPF सदस्यों के साथ साथ जिला अलमोड़ा की कार्यकारिणी के भी सभी सदस्य उपस्थित थे । विशिष्ट अतिथि कुमांऊ मंडल उपाध्यक्ष DC/BSF मनोहर सिंह नेगी Retd. एवं सामाजिक कार्यकर्ता एलएस लटवाल ITBP Retd.की उपस्थिति में ब्लाक भैंसियाछाना की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें रणजीत सिंह BSF को अध्यक्ष, हीराबल्लब BSF को उपाध्यक्ष, हिम्मत सिंह सचिव, हरीसिंह BSF कोषाध्यक्ष, गंगासिंह BSF संरक्षक एवं रूपसिंह BSF को सलाहकार पद पर चुना गया । सभी वक्ताओं ने CAPF की कल्याणकारी मांगों की शीघ्र मंजूरी के लिए सरकार से जोरदार अपील की जिसमें OPS, जिला कल्याण बोर्ड, CLMS, CAPF झंडा दिवश कोष, OROP एवं शहीद का दर्जा आदि मुख्य विषय थे । एमएस नेगी ने एकजुट रहने, संघर्ष में साथ देने व योजनाओं की जानकारी दी। अन्त में जिलाध्यक्ष तारादत्त शर्मा ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों का पुष्पमालाओं से सम्मान किया तथा अपने सम्बोधन में सभी मुख्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला व गैरसैंण में सीएम को दिए ज्ञापन की जानकारी देकर, एकता में बल के के मंत्र को फूँकते हुए सभा का समापन किया ।

