
उत्तराखंड राज्य में एलपीजी की जमाखोरी रोकने के लिए तथा छापामारी व स्टॉक जांच हेतु अभियान चलाने के लिए मुख्य सचिव द्वारा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एलपीजी संकट के बीच मुख्य सचिव द्वारा यह निर्देश जारी किए गए हैं ताकि एलपीजी को लेकर राज्य में कहीं भी किसी भी तरह की कोई कमी नहीं आएगी। मुख्य सचिव आनंद वर्धन के अनुसार एलपीजी गैस एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गैस की अवैध बिक्री तथा जमाखोरी रोकने के लिए नियमित छापामारी अभियान भी चलाया जाएगा। मुख्य सचिव के द्वारा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सचिवालय सभागार में बैठक के दौरान यह निर्देश दिए हैं।

