Uttarakhand:- बद्री- केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में प्रतिबंधित हुआ गैर सनातनियों का प्रवेश….. बैन हुए फोन

उत्तराखंड राज्य में बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन जितने भी मंदिर आते हैं उन सभी में गैर सनातनियों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है और फोन भी बैन कर दिए गए हैं। बीकेटीसी के अधीन फिलहाल 47 मंदिर हैं जिनमें गैर हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। बद्री- केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चार धाम यात्रा की तैयारी को लेकर पत्रकार वार्ता की और इस दौरान उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर समेत जितने भी मंदिर बीकेटीसी की अधीन आते हैं उन पर गैर सनातनियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और मंदिर परिसर तथा गर्भ गृह में मोबाइल फोन भी बैन किया गया है जिसके लिए एसओपी तैयार की जा रही है।

Leave a Reply