Uttarakhand:- हर रोज बांटे जाएंगे 2650 कमर्शियल सिलेंडर…. जारी हुई एसओपी

उत्तराखंड राज्य में कमर्शियल सिलेंडर आपूर्ति के लिए एसओपी जारी कर दी गई है और हर रोज 2650 सिलेंडर बांटे जाएंगे। अगले माह से शुरू हो रही चार धाम यात्रा और पर्यटन व्यवसाय को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर सप्लाई के लिए एसओपी जारी की है और फार्मास्यूटिकल, होटल, रिजॉर्ट, रेस्टोरेंट, ढाबा आदि समूह एवं प्रतिष्ठानों को प्रतिदिन 2650 सिलेंडरों के आपूर्ति की जाएगी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव आनंद स्वरूप की ओर से इस संबंध में जारी एसओपी के अनुसार व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति न होने से प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय भी लगातार प्रभावित हो रहा है ऐसे में अब हर रोज 2650 सिलेंडरों की आपूर्ति की जाएगी और एसओपी में जिलावार आवंटन निर्धारित किया गया है जिसमें देहरादून जिले में 31%, टिहरी में चार प्रतिशत, हरिद्वार में 13%, पौड़ी में 4%, नैनीताल में 13% ,बागेश्वर में दो प्रतिशत ,अल्मोड़ा में 4%, चंपावत में दो प्रतिशत व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply