
बागेश्वर । अटल वयो अभ्युदय योजना के अंतर्गत आगामी 19 मार्च को नुमाईश मैदान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कान, नाक और गला से संबंधित बीमारियों का परीक्षण किया जाएगा।
प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी हेम चंद्र तिवारी ने बताया कि शिविर 11 बजे से आयोजित होगा। उन्होंने लोगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

