Uttarakhand- दहेज नहीं मिला मनचाहा दहेज ……….पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

विकासनगर। यह काफी शर्मिंदगी भरी बात है कि आज भी हमारे समाज में दहेज को कन्या से बड़ा माना जाता है तथा जब भी लड़की मायके से ससुराल जाती है तो ससुराल में उसके दहेज की तुलना की जाती है। और कहीं कहीं पर तो ऐसे घटिया लोग होते हैं जो कि दहेज के लालच में आकर बहु के साथ मारपीट करते हैं और उसे तलाक तक दे देते हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून जिले के सहसपुर से सामने आया है जहां पर पीतमपुर थाने में एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज करवाई है। महिला का कहना है कि बीते 18 मार्च 2017 को उसका निकाह सहसपुर निवासी जुल्फान के साथ हुआ था तथा उसका पति और उसके ससुराल वाले उसे हमेशा कम दहेज के लिए ताने देते रहते थे। कम दहेज के कारण ही उसके पति ने उसे 20 नवंबर 2018 को मारपीट करके ससुराल से निकाल दिया तथा ससुराल में सभी ने इस काम में पति का साथ दिया।

Advertisements

उसके बाद विवाहिता के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों को समझाने की काफी कोशिश की मगर वे नहीं माने। तथा ससुराल वालों ने विवाहिता के मायके वालों से एक बाइक और ₹100000 कैश की मांग की। साथ में विवाहिता ने यह भी तहरीर दी की बीते 4 जनवरी 2022 को उसका पति उसे मिला और उसने उसे तीन तलाक कहकर छोड़ दिया और कहा कि अब वह किसी और के साथ शादी कर रहा है। इसी संबंध में विवाहिता ने थाने में पति जुल्फाम समेत ससुर गुलफाम, सास खुर्शीदा, ननंद रुबीना और आश्मीन, देवर फुरकान निवासी रेडापुर सहसपुर के खिलाफ कंप्लेंट दर्ज करवाई है।