अल्मोड़ा:- रेट्रो साइलेंसर से मचा रहा था शोर…..पुलिस ने सीज करी बाइक

अल्मोड़ा। जिले में पुलिस लगातार यातायात के नियमों का पालन लोगों से करवा रही है और नियमों का पालन करने की अपील भी कर रही है ऐसे में पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले एक बाइक सवार की बाइक सीज कर दी है। पुलिस द्वारा यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रखा गया है सोमेश्वर कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बाजार में चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक में रेट्रो साइलेंसर पाया और आरोपी तेज आवाज में पटाखा छोड़ते हुए बाइक चला रहा था इसके खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एमवी एक्ट में चालान किया और बाइक को सीज कर दिया।

Leave a Reply