
उत्तराखंड राज्य में आदि कैलाश यात्रा की शुरुआत 8 मई से होने जा रही है। प्रसिद्ध आदि कैलाश यात्रा 8 मई से शुरू होगी और यह यात्रा कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से आयोजित की जाती है जिसका संचालन इस बार तीन स्थानों से किया जाएगा। श्रद्धालु हल्द्वानी ,टनकपुर और धारचूला से यात्रा में शामिल हो पाएंगे। इस यात्रा में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु शामिल होते हैं और ऐसे में उन्हें यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का भी विशेष अनुभव होता है। केएमवीएन के महाप्रबंधक विनीत तोमर के अनुसार यात्रा पहली बार 8 मई को हल्द्वानी से शुरू होगी और इस यात्रा की अवधि 8 दिन की होगी यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पिथौरागढ़ धारचूला ,ओम पर्वत और आदि कैलाश के दर्शन कराए जाएंगे तथा वापसी के दौरान श्रद्धालु चौकोड़ी, पाताल भुवनेश्वर, गंगोलीहाट, जागेश्वर, अल्मोड़ा ,कैंची धाम और भीमताल होते हुए हल्द्वानी पहुंचेंगे वहीं दूसरी यात्रा टनकपुर से 9 मई को शुरू की जाएगी जिसकी अवधि 6 दिन की होगी इसके अलावा तीसरी यात्रा धारचूला से 10 मई को शुरू की जाएगी।

