Uttarakhand:- चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह…. एक हफ्ते के अंदर इतने लाख श्रद्धालुओं ने कराए पंजीकरण

उत्तराखंड राज्य में आगामी चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह है ऐसे में श्रद्धालुओ द्वारा लाखों की मात्रा में पंजीकरण करवा लिया गया है। एक सप्ताह के अंतर्गत 5.18 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों ने पंजीकरण कराया है चार धाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी और यहां आने वाले देश- विदेश के श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। पर्यटन विभाग ने 6 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया और थोड़े ही समय में लाखों की संख्या में श्रद्धालु तीर्थ यात्रा के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। सबसे अधिक तीर्थ यात्रियों ने केदारनाथ धाम के लिए पंजीकरण करवाया है, केदारनाथ धाम के लिए 1.73 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया है और वही ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था 17 अप्रैल से श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगी।

Leave a Reply