
उत्तराखंड राज्य में काफी इंतजार के बाद बीते रविवार से मौसम ने करवट बदल ली है काफी समय से काश्तकार बारिश का इंतजार कर रहे थे मगर बारिश नहीं हो रही थी लेकिन बीते रविवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश तथा ऊंची चोटियों में बर्फबारी देखने को मिली जिससे कि काश्तकार भी अब खुश हैं और मौसम बदलने के बाद बारिश तथा बर्फबारी के चलते तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है और ठंड एक बार फिर लौट आई है। बीते रविवार को बद्रीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हुई जिससे कि इन क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है इसके साथ ही वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले चार-पांच दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट देखने को मिल सकती है।

