बागेश्वर- कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहे लोगों से पुलिस ने वसूला 4100 रुपए का चालान

देश और दुनिया में लगातार कोरोना महामारी बढ़ रही है ऐसे में आम जनता के प्रति प्रशासन की जिम्मेदारी अधिक बढ़ चुकी है शासन प्रशासन ने देश की जनता से अपील की है, कि जनता कोविड संबंधी गाइडलाइन का पालन करें। मगर लोगों को चालान भरना अच्छा लग रहा है मगर फिर भी लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं और कोविड संबंधी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं।

Advertisements

इसलिए पुलिस प्रशासन लोगों से कोविड संबंधित गाइडलाइन का उल्लंघन करने के लिए चालान वसूल रही है। इसी दौरान बागेश्वर में पुलिस प्रशासन द्वारा एक ही दिन के अंदर 41 चालान किए गए। और इन चालानों से पुलिस ने 4100 रुपए का हर्जाना वसूला। इसमें कई लोगों से पुलिस ने मास्क ना पहनने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने के कारण चालान वसूला।