अल्मोड़ा:- जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में फिर गुलदार ने मचाया आतंक…. दिनदहाड़े मवेशियों को बना रहा है निवाला

अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार लगातार आतंक मचा रहा है जिससे कि लोग काफी भयभीत हैं। अल्मोड़ा के नगर क्षेत्र से लगे हुए खनियां गांव में गुलदार ने काफी आतंक मचाया हुआ है यहां आए दिन गुलदार मवेशियों को अपना निवाला बना रहा है पिछले एक हफ्ते से गुलदार ने लोगों को भयभीत करके रखा है दिनदहाड़े मवेशियों को गुलदार निवाला बना रहा है और पशुपालक काफी परेशान है लोगों में भी भय का माहौल है तथा गुलदार के भय से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। नगर की आबादी वाले क्षेत्रों में कुछ दिनों पहले तक गुलदान ने दहशत मचाई हुई थी जिसके बाद अब नगर क्षेत्र से लगे हुए खनियां गांव में गुलदार ने आतंक मचाया है और पिछले एक हफ्ते से गुलदार गोवंश के जानवरों को निवाला बना रहा है इससे पशुपालक काफी परेशान है और ग्रामीणों ने वन विभाग से अपील की है कि उन्हें गुलदार से निजात दिलाई जाए और वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा ने भी प्रभावित क्षेत्र में गश्त करते हुए लोगों से ऐतिहात बरतने की अपील की है।

Leave a Reply