
उत्तराखंड राज्य में मौसम ने करवट बदल ली है उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के अन्य राज्यों में भी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है आज 15 मार्च को सुबह से उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है। कुमाऊं में अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्र में भी सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बारिश के आसार हैं ऐसे में एक बार फिर बढ़ती गर्मी के बीच ठंड लौटने के आसार है। बारिश और बर्फबारी के बाद फिर से ठंड लौट सकती है, उत्तराखंड राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान जताया गया है और निचले इलाकों में हल्की बारिश के आसार है।

