Uttarakhand:- राज्य में बढ़ी बिजली की मांग…..बाजार में कमी के चलते कई जगह कटौती

उत्तराखंड राज्य में बिजली की मांग बढ़ने लगी है बढ़ती गर्मी के साथ-साथ बिजली की मांग भी बढ़ रही है मगर बाजार में कमी के चलते संकट शुरू हो गया है। कई जगह बिजली कटौती हो रही है 12 दिन में पूरे प्रदेश भर में बिजली की मांग 3.8 से बढ़कर 4.5 करोड़ यूनिट पहुंच गई है और बिजली की उपलब्धता मात्रा 2.5 करोड़ यूनिट है तथा अभी गैस के प्लांट भी बंद है तथा बाजार में भी यूपीसीएल को बिजली ₹10 प्रति यूनिट से कम कीमत में नहीं मिल रही है ऐसे में लोगों को आगे जाकर काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इजरायल- ईरान युद्ध के चलते गैस की कमी होने से गैस आधारित पावर प्लांट संकट में है जिस कारण बिजली उत्पादन बंद है और यूपीसीएल को बाजार से बिजली खरीदनी होगी जहां भारी दाम में बिजली मिल रही है। ऐसे हालातो में उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply