
गरुड़ (बागेश्वर) । दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने तहसील मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री राहत कोष के चैक वितरित किए गए । इस अवसर पर 9 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री राहत कोष के चैक वितरित किए गए । लाभार्थियों में पुष्पा देवी पत्नी केदार सिंह ग्राम दुमलोट्, गोविंदी देवी पत्नी प्रताप राम ग्राम कुलाऊ, जानकी देवी पत्नी हीरा बल्लभ ग्राम गनी गांव, पूरन चंद्र जोशी पुत्र भोला दत्त ग्राम द्योनाई, ममता देवी पत्नी मधन राम ग्राम दुमलोट, मालती देवी पत्नी भूपाल सिंह ग्राम कोट्युडा, अनीता देवी पत्नी हिम्मत सिंह ग्राम कोट्युडा, दीपा कांडपाल पत्नी दीप चंद्र ग्राम सेलखोला, रेखा देवी पत्नी शंकर दत्त ग्राम रैतोला आदि शामिल थे। इस अवसर पर एसडीएम गरुड़ वैभव कांडपाल, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, राजेन्द्र नेगी ग्राम प्रधान जिनखोला, हरीश रावत, एडवोकेट जे सी आर्या, प्रमुख किशन बोरा आदि मौजूद रहे।

