
उत्तराखंड राज्य के देहरादून में एलपीजी की जमाखोरी या फिर कालाबाजारी नहीं की जाएगी यदि किसी ने ऐसा किया तो उसे सीधे जेल होगी। गैस एजेंसियों पर प्रशासन नजर रख रहा है एलपीजी गैस वितरण में प्रथम प्राथमिकता घरेलू उपभोक्ताओं को देनी है और घरेलू गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी ओटीपी आधारित प्रणाली के माध्यम से होगी जिससे कि पारदर्शिता बनी रहे। देहरादून में घरेलू उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए यह सख्ती बरती जा रही है और अनियमिताओं पर भी प्रभावी नियंत्रण से रखा जाएगा। जिलाधिकारी के अनुसार जिला पूर्ति अधिकारी प्रतिदिन आपदा कंट्रोल रूम में तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एक घंटा बैठकर वितरण और स्टॉक बैकलॉग की सूचना तथा एलपीजी गैस संबंधित शिकायतों का निस्तारण करेंगे।

