गरुड़ – तहसील पत्रकार संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन…. चंद्रशेखर बड़सीला अध्यक्ष और कृष्णा गाड़िया चुने गए महासचिव

गरुड़ (बागेश्वर) । गरुड़ तहसील पत्रकार संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। आयोजित बैठक में पत्रकारों ने सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
नई कार्यकारिणी में चंद्रशेखर बड़सीला को अध्यक्ष, दिनेश नेगी को उपाध्यक्ष तथा कृष्णा गड़िया को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा विपिन जोशी को उप सचिव, भगवत नेगी को कोषाध्यक्ष और अनिल पाण्डेय को सम्प्रेक्षक चुना गया।
संगठन में वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र पाण्डेय (बृजवासी)और अर्जुन राणा को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई, जबकि अखिल जोशी और जगदीश पाण्डेय को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
बैठक के दौरान पत्रकारों ने कहा कि संगठन क्षेत्र की जनसमस्याओं को मजबूती से उठाने के साथ ही पत्रकारों की एकजुटता को बढ़ाने का कार्य करेगा। जनहित से जुड़े मुद्दों को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर सर्वसम्मति से तय किया गया कि
संगठन की बैठक अगले माह में आयोजित कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply