
गरुड़ (बागेश्वर ) । उत्तराखंड क्रांति दल ने ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश कोरंगा के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी वैभव कांडपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर में अघोषित वृद्धि को अनुचित बताया गया है।
ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश कोरंगा ने प्रधान मंत्री से अपील की है कि वर्तमान में देश में किसी प्रकार का कोई आपातकाल नहीं है। अतः एलपीजी गैस में अनियंत्रित वृद्धि से देश भर के गरीब किसान और आमजन परेशान हैं। जनता को अतिरिक्त आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में प्रधानमंत्री से अपील की है कि आम जन के हित में बढ़ी हुई कीमतों को त्वरित रूप से वापस लिया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके।
ज्ञापन देने वालों एडवोकेट गिरीश कोरंगा,भास्कर बोरा,ललित बिष्ट,सुनील जोशी, योगेश जोशी, रोहित थायत आदि शामिल थे।

