Uttarakhand:- राज्य में सरकार ने आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई चेन पर नजर रखने और रसद संकट से निपटने के लिए नियुक्त किए अफसर

उत्तराखंड राज्य में सरकार द्वारा जनता से अपील की गई है कि फिलहाल अफवाहों से बचे और एलपीजी तथा रसद संकट से निपटने के लिए सरकार ने अफसर और विशेषज्ञों की टीम की नियुक्त की है। देश में गहराते एलपीजी संकट को देखते हुए उत्तराखंड राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में विभिन्न अधिकारियों और विशेषज्ञों की तत्काल तैनात कर दी है। मुख्यमंत्री ने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि राज्य सरकार आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह सतर्क है और सप्लाई चेन प्रभावित न हो तथा जमाखोरी ना हो इसके लिए टीम तैनात कर दी गई है।

Leave a Reply