
अल्मोड़ा। जिले के रानीखेत में भारत जापान का संयुक्त सैन्य अभ्यास धर्मा गार्डियन शुरू हो गया है। रानीखेत में भारतीय सेवा और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स के बीच वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास का सातवां संस्करण चौबटिया स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में शुरू हो गया है और 9 मार्च तक यह अभ्यास चलेगा दोनों देशों की ओर से इस अभ्यास में 120- 120 सैनिक भाग ले रहे हैं और जापान की तरफ से 32 वी इन्फेंट्री रेजीमेंट के जवान शामिल है तथा भारतीय सेवा की ओर से लद्दाख स्काउट के सैनिक शामिल है यह अभ्यास अब तक भारत और जापान में बारी-बारी से आयोजित किया जाता रहा है और इस बार भारत में आयोजित हो रहा है।

