Uttarakhand:- गैरसैंण में 9 मार्च से शुरू हो रहा बजट सत्र….. पक्ष- विपक्ष के विधायकों से मिले 580 से अधिक प्रश्न

उत्तराखंड राज्य के गैरसैंण में बजट सत्र शुरू होने जा रहा है गैरसैंण में 9 मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र में समान नागरिक संहिता समेत कई संशोधन विधेयक प्रस्तुत किए जाने है। देश में समान नागरिक संहिता संशोधन कर नए प्रावधान उसमें शामिल किए गए हैं और यदि अब किसी ने पहचान छिपाकर शादी की तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय को सरकार की ओर से अब तक चार विधेयक मिल चुके हैं तथा पक्ष- विपक्ष के विधेयकों से 580 से अधिक प्रश्न भी मिल चुके हैं। यूसीसी में बदलाव के तहत अपर सचिव स्तर का अधिकारी भी रजिस्ट्रार जनरल बन सकता है। यह सारे विधेयक पटल में पेश किए जाएंगे। 5 दिन के लिए प्रस्तावित सत्र के लिए 500 से अधिक प्रश्न विधानसभा को मिल चुके हैं और बजट सत्र को लेकर काफी तेजी से तैयारी हो रही है। यूसीसी में संशोधन करके जो नए प्रावधान डाले गए हैं वह पहले नहीं थे सरकार अब इन प्रावधानों को सदन पटल पर रखेगी और उसके बाद निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply