Uttarakhand:- धामी सरकार के पूरे होने वाले हैं चार साल….. कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री अमित शाह

उत्तराखंड राज्य में धामी सरकार के 4 साल पूरे होने जा रहे हैं और ऐसे में यहां बड़े पैमाने पर भव्य रूप से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होने के लिए पहुंचेंगे हरिद्वार में 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन बड़े पैमाने पर होगा यह कार्यक्रम 7 मार्च को आयोजित किए जाएंगे जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। कार्यक्रम हरिद्वार के बैरागी कैंप मैदान में आयोजित होंगे इसके लिए तैयारी से की जा रही है इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद तैयारी का जायजा लेने के लिए पहुंचे और इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत अन्य अधिकारी भी वहां पर उपस्थित रहे।

Leave a Reply