Uttarakhand:- राज्य में बढ़ रही है गर्मी….. जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड राज्य में लगातार गर्मी बढ़ रही है पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क रहने के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और होली पर भी प्रदेश भर में मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम होली पर पूरी तरह से साफ रहेगा और चटक धूप खिलने के कारण तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। मैदानी इलाकों में सामान्य तापमान से 5 डिग्री अधिक इजाफा हो सकता है और आने वाले दोनों की बात करें तो आगामी 7 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि 8 मार्च को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी को लेकर संभावना जताई गई है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है देहरादून में दिन का अधिकतम तापमान 5 डिग्री बढ़ोतरी के साथ बीते सोमवार को 30 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply