
उत्तराखंड राज्य में अब तेजी से उद्योग लगाए जाएंगे थर्ड पार्टी द्वारा निरीक्षण किया जाएगा और इसके लिए प्रस्ताव पर मुहर भी लग गई है। पीसीबी की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी है और क्षेत्रीय कार्यालयो का अधिकार भी बढ़ाया गया है और नारंगी तथा हरी श्रेणी के उद्योगो के स्थलीय निरीक्षण और सत्यापन थर्ड पार्टी के माध्यम से किया जाएगा इसकी रिपोर्ट देने का काम थर्ड पार्टी करेगी इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अनुमति प्रदान करेगा और इसका प्रस्ताव पास हो चुका है तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयो के अधिकार को भी बढ़ाया गया है। औद्योगिक इकाई की स्थापना करने से पहले पीसीबी से एनओसी लेनी होती है और संचालन की एनओसी भी स्थापना के बाद पीसीबी से लेनी होती है। राज्य में पीसीबी के केवल चार क्षेत्रीय कार्यालय हैं इसके अलावा कर्मचारियों की भी यहां पर कमी बनी हुई है ऐसे में कामकाज को बेहतर करने और उद्योगों की स्थापना का काम तेजी से हो पाए इसके लिए थर्ड पार्टी का सहयोग लेने का निर्णय लिया गया है।

