
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है दोनों ही दल अपनी अपनी तैयारियों में जुटे हैं इसी बीच बड़ी खबर दिल्ली से सामने आ रही है जिसमें देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ स्वर्गीय विपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
Advertisements

उनकी सदस्यता कार्यक्रम दिल्ली के भाजपा केंद्रीय कार्यालय में हुआ जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम समेत कई शीर्ष नेता उपस्थित रहे।

