
बागेश्वर – जनपद की दो बालिकाओं का चयन सब जूनियर नेशनल बालीबाल चैम्पियनशिप हुगली पश्चिम बंगाल के लिए हुआ है। जिसमें कुमारी पीयू दानू गायत्री विद्या मंदिर और कोमल दानू विवेकानंद विद्या मन्दिर का चयन सब जूनियर नेशनल बालिबाल चैंम्पियनशिप हुगली पश्चिम बंगाल के लिए हुआ है । ये दोनों बालिकाएं 24 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक अपनी खेल प्रतिभा का प्रर्दशन करेंगी । विदित हो कि दोनों बालिकाएं बागेश्वर स्टेडियम के कोच गीता परिहार के निर्देशन में अभ्यास करती हैं इनकी सफलता पर विधालय परिवार, प्रभारी जिला जिला क्रीडाअधिकारी श्रीमती गुंजन बाला,मनमोहन सिंह परिहार,नरेंद्र सिंह खेतवाल,गोविंद सिंह मटियानी किशन सिंह मलड़ा,संजय वर्मा सहित खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी हैं।

