
उत्तराखंड राज्य में विभागों से वेबसाइट्स और ऐप को लेकर सुरक्षा ऑडिट कराने के लिए कहा गया है। राज्य में 3 अक्टूबर 2024 को बड़ा साइबर हमला हुआ जिसके बाद 10 दिन तक सभी विभागों की वेबसाइट बंद रही जिसके चलते आईटीडीए ने सुरक्षा व्यवस्था के तमाम मानक बदले और सुरक्षा ऑडिट के लिए कहा लेकिन अभी तक विभाग उस हमले से सबक नहीं ले पाए हैं और विभाग सुरक्षा ऑडिट नहीं कर रहे हैं इसलिए आईटीडीए ने सभी विभागों को कड़ा पत्र भेजकर कहा है कि 31 मार्च तक जिनका सुरक्षा ऑडिट नहीं होगा उनकी वेबसाइट या ऐप नहीं चलेंगे। विभागों को सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए हैं। कई विभागों द्वारा निजी लोगों से अपनी वेबसाइट और मोबाइल एप विकसित कराए गए हैं और अब उन्हें उनका पता ही नहीं है ऐसे में उन्हें आईटीडीए को अपनी सूचनाओं को उपलब्ध कराने में मुश्किल हो रही है। केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के निर्देशों के तहत राज्य के सभी सरकारी वेब पोर्टल और एप्लीकेशंस का सुरक्षा ऑडिट कराना अनिवार्य है।

