
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनप्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का एपिसोड देखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस एपीसोड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और वैश्विक शिखर सम्मेलन, अंगदान की प्रेरणादायक कहानियां तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी से सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं और यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 131 वां एपिसोड था जिसे मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों और बच्चों के साथ सुना उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करी कि इन संदेशों को वह अपनाए और एआई स्वास्थ्य जागरूकता तथा डिजिटल सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाएं। मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने का माध्यम है जो नवाचारों सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रोत्साहित करता है।

