
उत्तराखंड राज्य के उधम सिंह नगर से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां बहू ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर सास और पति पर हमला किया इस दौरान पति घायल हो गया और सांस की मौत हो गई। पति से विवाद होने के चलते पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और ससुराल वालों पर हमला बोल दिया इस दौरान सास को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और पति भी गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक वार्ड 4 निवासी प्रसन्नजीत साह का उसकी पत्नी से विवाद हो गया और कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सुरभी ने अपने मायके वालों को बुला लिया तथा पति प्रसन्न जीत और सांस संध्या साह पर हमला बोल दिया इस दौरान प्रसन्नजीत घायल हो गया और सास की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

