
उत्तराखंड राज्य के ऋषिकेश से आज भारत गौरव ट्रेन 200 तीर्थ यात्रियों को लेकर रवाना हुई। इस ट्रेन के जरिए 10 दिन में तीर्थ यात्री कई तीर्थों के दर्शन करेंगे। योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन रवाना हुई इस दौरान यात्रियों को पुरी जगन्नाथ ,कोणार्क मंदिर, कोलकाता, गंगासागर, बैजनाथ धाम, वाराणसी ,अयोध्या की यात्रा कराई जाएगी। यह ट्रेन ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से बुधवार को सुबह 9:25 में रवानी हुई।

