Uttarakhand:- राज में फिर बदलने जा रहा है मौसम…..जानिए कल कैसा रहेगा हाल

उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है आज बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और कल भी पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश तथा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक बार फिर राज्य में मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तथा निचले इलाकों में बारिश के आसार जताए गए हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं और 3000 से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। 19 फरवरी को ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का हाल बारिश तथा बर्फबारी वाला रहने वाला है तथा आने वाले दिनों की बात करें तो 20 से 22 फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा लेकिन उससे पहले मौसम बदलने से राज्य में एक बार फिर ठंड वापस लौट सकती है।

Leave a Reply