
उत्तराखंड राज्य में 7 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा प्रस्तावित है, 7 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरिद्वार आएंगे और इस दौरान वह जनसंवाद तथा प्रदेश सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। मुख्य सचिव आनंद वर्धन, डीजीपी दीपम सेठ, गृह सचिव शैलेश बगौली एवं गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बीते मंगलवार को हरिद्वार के बैरागी कैंप का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों ने इस दौरान सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है और मुख्य सचिव ने अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

