Uttarakhand:- दून जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी….. मची अफरा- तफरी

उत्तराखंड राज्य के अलग-अलग जिलों में लगातार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं । पहले नैनीताल फिर उत्तरकाशी, टिहरी के बाद अब देहरादून कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस खबर के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप का माहौल बन गया और सूचना मिलते ही टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची तथा परिसर को खाली कराया गया। संदेह जताया जा रहा है कि इस धमकी का कनेक्शन पाकिस्तान से है धमकी भरा मेल जिला जज कार्यालय को मिला और खबर मिलते ही एसएसपी सिटी प्रमेंद्र डोभाल भी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए तथा सभी अधिवक्ताओं एवं जजों को कोर्ट से बाहर सुरक्षित ले जाया गया और परिसर खाली कराया गया। शुरुआती जांच में पाकिस्तान संगठन के इस मेल से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply