
अल्मोड़ा। जिले में पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को 18.35 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए पिकअप वाहन को भी सीज किया गया है। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया तथा तस्करी में लिप्त पिकअप वाहन भी सीज हो गया है। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के अनुसार थाना अध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया इस दौरान पिकअप वाहन को रोका गया और तलाशी ली गई तथा वाहन से 18. 35 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने इस दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पिकअप को सीज कर दिया है।

