
मुलुंड (पश्चिम), मुंबई | सोमवार, 16 फरवरी 2026
समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने एवं जरूरतमंद बच्चों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से DEVBHOOMI CHARITABLE TRUST द्वारा दीनदयाल उपाध्याय म्युनिसिपल हिंदी स्कूल में शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं ट्रस्ट की टीम की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस पहल ने अनेक जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी तथा उनके शैक्षणिक सफर को नई प्रेरणा प्रदान की।
यह पुनीत आयोजन
ट्रस्ट की प्रमुख सलाहकार
नलिनी बहादुरसिंह मेहता (मुख्य अध्यापिका)
के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के ट्रस्टी दिवानसिंह रामसिंह सौंन ,
दीपा दिवानसिंह सौंन ,दिलवर रावत एवं
सुरेश उपाध्याय ने कहा:
“शिक्षा जीवन को संवारने और सपनों को साकार करने का सबसे सशक्त माध्यम है।
हमारा उद्देश्य केवल सामग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य को सशक्त बनाना है।”
ट्रस्ट की ओर से यह संदेश भी दिया गया कि संस्था सदैव शिक्षा, सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति समर्पित रहेगी।
विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकगणों ने DEVBHOOMI CHARITABLE TRUST का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को प्रेरणादायी एवं समाजोपयोगी बताया।
कार्यक्रम का समापन सकारात्मक ऊर्जा एवं बच्चों की प्रसन्न मुस्कान के साथ हुआ।
🌸 संस्था का ध्येय वाक्य
DEVBHOOMI CHARITABLE TRUST
“मानवता की सेवा — हमारा परम ध्येय”
संपर्क- 9820617937

