Uttarakhand:- तय हुई तिथि 9 से 13 मार्च तक भराड़ीसैण में होगा विधानसभा का सत्र

उत्तराखंड राज्य में सरकार द्वारा बजट सत्र के लिए तिथि तय कर दी गई है सरकार के अनुसार 9 से 13 मार्च तक भराड़ीसैण विधानसभा में बजट सत्र होगा। पक्ष- विपक्ष सत्र में क्षेत्र की समस्याओं और मुद्दों को उठाने के लिए सतर्क है। विधानसभा सचिवालय के पास अब तक सत्र के लिए 500 से अधिक प्रश्न पहुंच गए हैं और तय की गई तिथि के अनुसार बजट सत्र 9 से 13 मार्च तक ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैण विधानसभा भवन में होगा हालांकि अभी सत्र में आने वाले प्रश्नों की संख्या बढ़ सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बजट सत्र को गैरसैण में कराने के संकेत दे दिए हैं और इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी तिथि की घोषणा सरकार द्वारा की नहीं गई है और माना जा रहा है कि तिथि की घोषणा सरकार होली के बाद कर सकती हैं।

Leave a Reply