
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि राज्य में केंद्रीय बजट से 40,000 करोड़ के काम शुरू होंगे। मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता में केंद्रीय बजट को लेकर यह भी कहा कि बजट से उत्तराखंड में संभावनाओं के द्वार खुलेंगे और राज्य में पर्यावरण संरक्षण के साथ विकास किया जाएगा। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से खास लगाव है इसलिए बजट में राज्य के हितों का ध्यान रखा गया है ऐसे में राज्य में बादाम और अखरोट को प्रोत्साहित किया जाएगा, स्थानीय उद्योगों को पुनर्जीवित करने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पर्यटक भी बढ़ेगा।

