अल्मोड़ा:-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित किया गया जागरूकता शिविर

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 31/01/2026 को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौरा कलेत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।जागरूकता शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत (“एक मुठ्ठी आसमान “) चलाकर किया गया। उपस्थित विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों को दिनांक 02.01.26 से जनपद में चल रहे 90 दिवसीय राष्ट्रव्यापी मध्यस्थता अभियान, दिनांक 14.03.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्र लोक अदालत के लाभ, निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक सेवा प्राधिकरणों के कार्यो, नशे के दुष्प्रभाव आदि विषय में जानकारी दी गई।शिविर में कानूनी पम्फलेट भी वितरित किये गए। शिविर में प्रधानाचार्य, अध्यापकगण, अधिकार मित्र आदि भी उपस्थित रहे।शिविर का समापन नालसा थीम गीत (“एक मुठ्ठी आसमान “) चलाकर किया गया।

Leave a Reply