
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पंजाब जुड़ा हुआ है| सभी पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही है| इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को अपने सीएम पद का ऐलान कर दिया है| सभी की रायमसूरी के बाद संगरूर के सांसद भगवंत मान को आम आदमी पार्टी का सीएम उम्मीदवार घोषित किया है|
आप द्वारा जारी किए नंबर पर 22 लाख लोगों ने राय दी| जिसमें से 15 लाख लोगों ने मान के पक्ष में वोट दिया| बता दें की इस समय पंजाब में आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा चेहरा भगवंत मान है| पेशे में वह (कॉमेडियन भगवत मान) जट्ट सिख समुदाय से आते हैं| अगर बात करें पंजाब की राजनीति की तो वहां राजनीति में जट्ट सिख समुदाय 19% है| लेकिन यह पंजाब का सबसे बड़ा वोट बैंक नहीं है| हालांकि पंजाब की राजनीति में यह समुदाय ही सबसे ताकतवर माना जाता है|
