
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने तीन अपराधियों को गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया है। दरअसल यह वे लोग है जिनके खिलाफ पहले से कोतवाली में कई मामले दर्ज हैं और अब जमानत में छूटने पर भी यह लोग अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस ने ऐसे 3 लोगों जुल्फीकार पुत्र जाहिद निवासी ढकरानी, राजन पुत्र प्रेम सिंह निवासी ढकरानी, जोगिंदर सरदार पुत्र कृपाल सिंह निवासी मंडी चौक विकासनगर को गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया है। कोतवाली पुलिस को इस बात की जानकारी बीट अधिकारियों की जांच के दौरान मिली की यह लोग जमानत के बाद भी अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
जिसके बाद पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत उनके खिलाफ कार्यवाही कर इन्हें गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जुल्फीकार के खिलाफ आर्म्स एक्ट में दो मुकदमे दर्ज हैं तथा आरोपी राजन के खिलाफ दो मुकदमे आबकारी एक्ट में दर्ज है व जोगिंदर के खिलाफ तो मारपीट, छेड़खानी, चोरी, एससी एसटी एक्ट समेत कई मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। इन आरोपियों के संबंध में कोतवाल रविंद्र शाह ने जानकारी दी है, कि इनकी रिपोर्ट बनाकर न्यायालय को भेज दी गई है तथा इन दोषियों के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाई की जा रही है।

