
उत्तराखंड राज्य में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बजट में 30% हिस्सा महिलाओं को देने के लिए मांग की है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश में लगभग दो दशक से जेंडर बजटिंग की व्यवस्था लागू है और शुरू में इसमें काफी कम हिस्सा महिलाओं को दिया जाता था उन्होंने मुख्य सचिव आनंद वर्धन को पत्र लिखकर आगामी बजट का 30% हिस्सा महिला सशक्तिकरण के लिए करने का सुझाव दिया है। प्रदेश के सालाना बजट में हर साल महिला सशक्तिकरण के लिए जेंडर बजट का हिस्सा बढ़ा है और इस बार भी इसमें बढ़ोतरी हो सकती है ऐसे में इस बार कैबिनेट मंत्री ने बजट में महिलाओं के हिस्से को 30% करने की मांग की है।

